मूवीज़

Published: Nov 25, 2023 03:42 PM IST

12th Fail Sent For Oscarऑस्कर पुरस्कार की रेस में शामिल हुई '12वीं फेल'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
फिल्म ‘12वीं फेल' का पोस्टर फोटो (Photo - Instagram)

मुंबई: विनोद विधु चोपड़ा की फिल्म ’12वीं फेल’ को बॉक्स ऑफिस उतनी सफलता नहीं मिली जितनी इसके निर्माताओं ने उम्मीद लगा रखी थी। लेकिन ये फिल्म क्रिटिक्स के दिलों में जगह बनाने में सफल रही। खबर है कि इस फिल्म को स्वतंत्र नामांकन कर ऑस्कर पुरस्कार के लिए भेजा गया है। ’12वीं फेल’ भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए आधिकारिक प्रवष्टि नहीं होगी, लेकिन इस समारोह में इसका स्वतंत्र रूप से मूल्यांकन किया जाएगा।

बता दें कि इससे ऑस्कर में आर माधवन की ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’, एसएस राजामौली की ‘RRR’ और विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ शामिल हैं। संजय दत्त की ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ और भगनानी की ‘यंगिस्तान’ स्वतंत्र रूप से ऑस्कर में जा चुकी है। विक्रांत मैस्सी स्टारर ’12वीं फेल’ चंबल से निकले एक ऐसे युवक की कहानी है, जो 12वीं में फेल होने के बाद भी IPS अफसर बनकर मिसाल पेश करता है। फिल्म में अनंत जोशी, अंशुमन पुष्कर, मेधा शंकर और गीता अग्रवाल भी शामिल हैं, जिनका अभिनय भी शानदार है।