मनोरंजन

Published: Sep 23, 2021 01:42 PM IST

Cattle slaughter Caseमुकेश खन्ना ने गौ हत्‍या करने वालों पर आया गुस्सा, कहा- 'किसी माई के लाल की हिम्मत नहीं होगी इन्हें काटने की'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई:  बॉलीवुड एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) हमेशा अपने बेबाक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहते है। इस बार भी मुकेश खन्ना का एक वीडियो  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर ने  गाय की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते नजर आ रहे है। मुकेश खन्ना ने खुद इस वीडियो को शेयर किया है। 

मुकेश खन्ना इस वीडियो में कहा- ‘क्या हम लोग कल्कि का इंतज़ार कर रहे हैं। की कल्किआकर गया माता की रक्षा करेंगी। क्या आप अपने घर परिवार की माता के लिए ये इंतजार कर रहे हो की पुलिस या मिलिट्री आकर उन्हें बचाएगी?, जब आप गया के लिए कुछ नहीं करते हो , तो क्यों आपको ये बताते हो की गया हमारी माता है। 

एक्टर ने आग कहा- ‘आखिर क्यों खुले आम गया खाई जाती है। उन्हें मारा जाता है, खुलेआम एक्सपोर्ट किया जाता है। इतना बोलने के बाद भी क्यों ये हो रहा है। क्योंकि कुछ लोग तो बाहर के मुल्कों से खाकर आते हैं तो उनको आदत पड़ जाती है। ये लोग बोलते हैं कि उनको उनका मांस अच्छा है। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए। कुछ लोग तो इसलिए भी करते क्योंकि उनका बिज़नेस है। ये लोग विदेशों में बेचते हैं और लाखों-करोड़ों होती है। बंद करना चाहिए ये सब। सरकार को भी मैं आग्रह करूंगा।  

मुकेश खन्ना ने कहा- ‘जिस तरह भीष्म पितामह की आत्मा पवित्र मानी जाती है उसी तरह गया की भी आत्मा को पवित्र कहा गया है। अगर ये लोग नहीं मानेंगे तो में सरकार से गुजारिश करूंगा कि सफेद गाय को हमारा राष्ट्रीय पशु घोषित करें। वजसे तो शेर हमारा राष्ट्रीय पशु है, लेकिन वह अपनी रक्षा खुद कर सकता है। पर गया नहीं। 

साथ ही एक्टर ने लंबा कैप्शन लिखते हुए कहा- ‘गाय हमारी माता है, क्या कल्कि आएँगे गौ माता की सुरक्षा के लिए ??क्या हम भूल गए हैं कि गाय हम सबकी माता है ? क्या हमें ये बताना पड़ेगा की कृष्ण भगवान गायों के बीच रहते थे ? उनके दूध और उनसे बने हुए माखन खाकर बड़े हुए थे।अपने इर्द गिर्द गायों को कटता देख कर भी हम चुप हैं ! गौ माता को काटा जा रहा है। उनके मांस को खाया जा रहा है, उनका बड़े पैमाने पर, पैसा कमाने की नीयत से विदेशों में निर्यात किया जा रहा है। खुलेआम ! और हम सब मूक दर्शक बन कर चुप हैं ! 

एक्टर ने आगे लिखा- ‘शर्म आनी चाहिए हमें। उन्हें भी जो इसे चाव से खाते हैं। इसे रोका जाना चाहिए। और मेरे हिसाब से इसका एक ही तरीक़ा है कि सरकार को गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर देना चाहिए। जो इस समय शेर है। शेर अपनी रक्षा स्वयं कर सकता है। परंतु गाय अपने भक्तों की ओर कातर नज़रों से देखती है कि वो आगे बड़ कर उनकी रक्षा करें। उनके क़ातिलों से, उनके भक्षकों से। पर हर कोई अपनी लाइफ़ में बिज़ी है। इसलिए सरकार को आगे आकर गाय को राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय सम्पदा घोषित कर देना चाहिए। तब जाकर न्याय होगा, हमारे ज़मीर से, भक्ति से, विश्वास से।तब जाकर किसी माई के लाल की हिम्मत नहीं होगी इन्हें काटने की।