मनोरंजन

Published: Mar 12, 2021 12:48 PM IST

'Bombay Begums' विवाद'बॉम्बे बेगम्स' के लिए NCPCR ने भेजा Netflix को नोटिस, प्रसारण रोकने की उठ रही मांग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

NCPCR sends notice to Netflix for web series ‘Bombay Begums’: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘बॉम्बे बेगम्स’ (Bombay Begums) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। इस सीरीज के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक्शन लेवने की मांग उठ रही है। मालूम हो कि ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर बढ़ती अश्लीलता के चलते लोगों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई हैं। ‘बॉम्बे बेगम्स’ वेब सीरीज 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी। इसके बाद इस पर बच्चों का अनुचित तरीके से चित्रण करने जैसा गंभीर आरोप लगा। इस वजह से राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने वेब सीरीज ‘बॉम्बे बेगम्स’ का विरोध करते हुए इसकी स्ट्रीमिंग को रोकने की मांग की है।

NCPCR ने वेब सीरीज ‘बॉम्बे बेगम्स’ की स्ट्रीमिंग को रोकने के लिए नेटफ्लिक्स को नोटिस भेजा है। इसके साथ ही 24 घंटे में रिपोर्ट पेश करे नेटफ्लिक्स NCPCR बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए सबसे उच्च निकाय है।

आयोग ने बताया कि ‘हम ‘बॉम्बे बेगम्स’ के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करने वाले हैं। हमने नेटफ्लिक्स को नोटिस भेजा है। इस वेब सीरिज में  नाबालिगों का कैजुअल सेक्स और मादक पदार्थों खिलाते दिखाया गया है। इस तरह के सीन दिखाना उचित नहीं है। इस तरह के कंटेंट से युवा वर्ग पर इसका बुरा असर पड़ा सकता है। साथ ही बच्चों के साथ दुर्व्यवहार और शोषण के मामले और बढ़ सकते है।‘

 

बता दें, बॉम्बे बेगम्स वेब सीरिज में निर्देशक ने 5 महिलाओं की कहानी दिखाई है। इसमें अहम किरदार में पूजा भट्ट के अलावा अमृता सुभाष, शाहाना गोस्वामी, आध्या आनंद और प्लाबिता बोरठाकुर जैसे अदाकारा नजर आ रही हैं।