मनोरंजन

Published: Apr 15, 2022 12:22 PM IST

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Weddingनीतू कपूर ने बेटे के साथ शेयर की तस्वीर, कहा- कपूर साहब की मनोकामना पूरी हुई

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo Credit- Neetu Kapoor Instagram

मुंबई : आलिया-रणबीर (Alia-Ranbir) की शादी (Marriage) से मनोरंजन जगत (Entertainment World) में खुशियों (Happiness) का माहौल (Ambience) है। लोग उनके शादी की बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे है। उधर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अपने इस शादी से काफी खुश है। उनके शादी में कई बॉलीवुड सितारे भी शिरकत किए थे। सभी ने इस शादी को खूब एन्जॉय किया और आलिया-रणबीर के साथ तस्वीरें खिंचवाए।

शादी संपन्न होते ही मिसेज कपूर ने अपनी और रणबीर की कुछ तस्वीरों को अपने इन्स्टाग्राम पर भी शेयर की साथ ही उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम की डीपी भी चेंज कर ली अब उनके डीपी पर उनकी और रणबीर के साथ की तस्वीर लगी है। जिसमें वो शादी के जोड़े में दिखाई दे रहे है। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर इस शादी से बेहद खुश है और वो अपनी खुशियां अपने प्रशंसकों के साथ भी बांट रही है। हाल ही में नीतू कपूर ने अपने इन्स्टाग्राम पर अपनी और अपने बेटे रणबीर कपूर की तस्वीर शेयर की है। जिसमें नीतू कपूर अपने बेटे के कंधे पर अपना हाथ रखे नजर आ रही है।

अगर हम बात करें इनके पहनावे की तो रणबीर कपूर क्रीम कलर की शेरवानी पहने है और गले में मोतियों की माला दिखाई दे रही है। वहीं नीतू कपूर येल्लो कलर की साड़ी पहनी है। नीतू कपूर ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखी, ‘यह कपूर साहब को समर्पित है। आपकी मनोकामना पूरी हुई।’ उनका ये पोस्ट उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अब तक 35 हजार से अधिक लोग इस पोस्ट को लाइक कर चुके है।