मनोरंजन

Published: Oct 06, 2021 11:00 AM IST

Funny Videoनेहा कक्कड़ ने डर-डर कर निकाला भैंस का दूध, फिर बाल्टी लेकर यूं भाग गई, देखें वायरल Video

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर और सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपनी आवाज के जादू से अपना एक अलग ही मुकाम बॉलीवुड में बनाया है।नेहा की आवाज़ में ऐसा जादू है की वो कोई भी गाना गाये वो उनके फैंस को बहुत पसंद आता है। नेहा बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में से एक है। नेहा के चाहने वालो की लिस्ट बहुत लंबी। नेहा भी अपने फैंस से उतना ही प्यार करती हैं। नेहा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है। वे हमेशा अपने फैंस के लिए अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती है। ऐसे में अब नेहा ने फिर से एक फनी वीडियो शेयर किया हैं। 

हाल ही में नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नेहा भैंस का दूध निकालते हुए दिख रही हैं।  इस वीडियो में नेहा बाल्टी लेकर भैंस के पास जाती नजर आ रही है। नेहा डर-डर कर भैंस का दूध निकलने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। वीडियो में नेहा ने कमर पर गमछा भी बंधा है। दूध निकलते समय नेहा ने वह खड़े लोगों से पूछती है कि भैंस को दर्द तो नहीं होगा। नेहा दूध निकलते ही जोरो से भाग जाती हैं। 

नेहा का यह वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा हैं। गौरतलब है कि हाल ही में नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ और हनी सिंह का गाना ‘कांटा लगा’ रिलीज हुआ है। वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो शादी के बाद से ही उनके फैंस रोहनप्रीत के साथ उनकी तस्वीरों को पसंद करते हैं। वह अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश नजर आती हैं। वह कई रियलिटी शोज में जज के तौर पर नजर आ चुकी हैं।