मनोरंजन

Published: Oct 09, 2021 03:26 PM IST

Ponography Caseगहना वशिष्ठ के खिलाफ बनी नई चार्जशीट, पॉर्न फिल्में बनाने और रेप कराने के आरोपों में घिरी अदाकारा 

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिये इन्हें प्रदर्शित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि राज कुंद्रा इस मामले में साजिशकर्ता के तौर पर सामने आ रहे हैं और उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत भी मौजूद हैं। 

इस मामले में राज कुंद्रा की कंपनी के चार प्रोड्यूसर्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। जिसमें एक नाम गंदी बात फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) का भी शामिल है। ऐसे में अब गहना वशिष्ठ की मुश्किल और भी ज्यादा बढ़ गई है। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाने का और रेप का आरोप लगा है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने अपनी नई चार्जशीट में और भी सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पॉर्नोग्रफी के मामले में क्राइम ब्रांच 4 मामलों की जांच कर रही है। 

चार्जशीट में पुलिस ने गहना के अलावा फिल्म प्रड्यूसर अभिजीत बोम्बले, बाबूराव प्रहलाद उर्फ अजय श्रीमंत, प्रिंस कुमार उर्फ कश्यप और अरविंद कुमार श्रीवास्तव का नाम भी आरोपियों में शामिल है। गौरतलब है कि गहना को कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन के नाम से पहचाना जाता है। इन दिनों गहना पर पोर्न वीडियो शूट करने और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने का केस चल रहा है। इस मामले में गहना को मड आईलैंड से गिरफ्तार किया गया था। गहना पिछले पांच महीने से बायकुला जेल में बंद थीं। जून में उन्हें जमानत पर रिहा किया गया। वह इलाज के लिए बाहर आईं। जुलाई के शुरुआत में गहना को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।