मनोरंजन

Published: Aug 27, 2022 06:22 PM IST

Jhalak Dikhhla Jaa 10धीरज धूपर संग 'काला चश्मा' गाने पर निया शर्मा ने दिखाया जबरदस्त डांस मूव्स, देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : कलर्स (Colors) टेलीविजन (Television) का लोकप्रिय सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ (Jhalak Dikhhla Jaa) पांच सालों के ब्रेक के बाद एक बार फिर अपनी वापसी सीजन 10 (Season 10) के साथ करने जा रहा है। इस शो का लुफ्त उठाने के लिए फैंस भी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शो के 10वें सीजन का प्रसारण 3 सितंबर 2022 से कलर्स टीवी पर होगा। इस शो को मनीष पॉल होस्ट करते नजर आएंगे।

वहीं करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही शो को जज करते दिखाई देंगे। इस शो में पारस कलनावत, शिल्पा शिंदे, निया शर्मा और धीरज धूपर समेत कई सेलेब्स नजर आने वाले हैं। वहीं हाल ही में निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो ‘काला चश्मा’ सॉन्ग पर एक्टर धीरज धूपर समेत कई अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है। उन्होंने ये डांस शो के लॉन्च पार्टी ऑर्गेनाइजेशन के दौरान किया उनका ये डांस फैंस को बड़ी तेजी से अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

निया शर्मा ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘यह हम सचमुच ‘झलक दिखला जा 10′ के लिए वार्म अप कर रहे हैं। दोस्तों आप में से बहुत से लोग टैग करने के लिए। मुझसे ना होगा.. लेकिन भाग लेने के लिए धन्यवाद!’ निया शर्मा के इस डांस वीडियो को अब तक एक लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।