मनोरंजन

Published: Nov 27, 2022 02:40 PM IST

Nysa Devganन्यासा देवगन ने फ्रेंड्स संग की पार्टी, तस्वीरें हुई वायरल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Orhan Awatramani Instagram

मुंबई : ओरहान अवतरमणि (Orhan Awatramani) ने अपने सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट इंस्टाग्राम (Instagram) पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। उनका ये पोस्ट उनके पार्टी का है। जिसमें उनकी फ्रेंड् और बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन भी नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वो अपने फ्रेंड्स के साथ मूड में पार्टी एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में न्यासा देवगन कान में रेड कलर का हेडफोन लगाए ओरहान अवतरमणि के साथ बैठी नजर आ रही हैं।

ओरहान अवतरमणि के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में न्यासा देवगन सभी फ्रेंड्स के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। उनका ये पोस्ट फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी खूब पसंद आ रहा है। सभी उनके इस पोस्ट को लाइक कर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। भूमि पेडनेकर ने पोस्ट को लाइक कर लिखा, ‘क्यूट’ वहीं जान्हवी कपूर ने लिखा, ‘मिस यू बेबी’ उनके इस पोस्ट को अब तक 13 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं दूसरे तरफ इस पोस्ट को लेकर लोगों को यह कन्फ्यूजन हो रहा है कि ओरहान अवतरमणि किसके बॉयफ्रेंड हैं, न्यासा देवगन के या फिर जान्हवी कपूर के।

हालांकि, जान्हवी कपूर अपने एक इंटरव्यू में यह बता चुकी हैं कि ओरहान अवतरमणि उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं और वो उनके काफी सपोर्टिव हैं। बता दें कि न्यासा देवगन अजय देवगन और काजोल की बड़ी बेटी है। न्यासा देवगन 19 साल की हैं। न्यासा का एक छोटा भाई युग भी है। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है।