मनोरंजन

Published: Dec 15, 2022 12:46 PM IST

The Vaccine War Shooting Start सरस्वती वंदना के साथ पल्लवी जोशी ने शुरू की 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग, विवेक अग्निहोत्री ने शेयर किया वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : मशहूर (Famous) फिल्म निर्देशक (Film Director) विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ (The Vaccine War) की शूटिंग बुधवार से शुरू कर दी है। उनके इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में चल रही है। जानकारी के मुताबिक लखनऊ में ही इस फिल्म की पूरी शूटिंग होगी। विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म के शूटिंग स्टार्ट की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दिया था।

विवेक अग्निहोत्री ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें फिल्म के क्रू और कास्ट के साथ इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी भी नजर आ रही हैं। पल्लवी जोशी ने फिल्म के सेट पर विधानपूर्वक पूजा करके इस फिल्म के शूटिंग की शुरुआत की। वीडियो में पल्लवी जोशी मंत्र पढ़ती दिखाई दे रही हैं। साथ ही वो फिल्म के क्लैपर बोर्ड पर चंदन लगाती नजर आ रही हैं।

वीडियो शेयर करके विवेक अग्निहोत्री ने कैप्शन में लिखा, ‘यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कल ‘द वैक्सीन वॉर’ की शूटिंग सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुई। कृपया हमें आशीर्वाद दें।’ बता दें कि इस फिल्म का 40 दिनों का शेड्यूल है। इस फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है। विवेक अग्निहोत्री ने इस फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ ही फिल्म के रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया था। ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त 2023 को 11 भाषाओं में रिलीज होगी। जिसमें हिंदी, इंग्लिश, मराठी, गुजराती और भोजपुरी भाषा भी शामिल है। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।