मनोरंजन

Published: Sep 02, 2021 10:50 AM IST

Offensive Words Caseपायल रोहतगी के वकील ने किया FIR से इंकार, जानें पूरा मामला

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। पायल सोशल मीडिया पर अपने तीखे बयानों और बेबाकी के लिए हमेशा सुर्खियां में बनी रहती है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है की पायल अपने ही एक वीडियो के वजह से मुश्किल में आ गई थी। क्योंकि ये खबर आई की पुणे के एक रहने वाले ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। ऐसे में अब एक्ट्रेस के वकील ने इस बात से इंकार कर दिया है। 

पायल पर महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। ऐसे में अब जूम की खबर के अनुसार पायल के वकील का कहना है की मीडिया में पायल के बारे में ये खबरें आ रही है। लेकिन अभी तक हमें एफआईआर से संबंधित कोई सूचना या नोटिस नहीं मिला है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह 2019 का वीडियो हो सकता है, और बूंदी , राजस्थान की अदालत में पहले से ही एक मामला चल रहा है, यह ट्रायल स्टेज में है। 

आपको बता दें पायल ने वीडियो शेयर किया था। वीडियो में पायल ने महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद पूणे में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज किया गया है। पायल ने वीडियो में क्योंकि आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था जिसके चलते उन पर सेक्शन 153 a, 500, 505(2) और  34 आईपीसी की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।

पायल ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। इससे पहले भी पायल ने स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। पायल ने वीडियो में कहा था कि- ‘मुझे लगता है कि कांग्रेस परिवार ट्रिपल तलाक के खिलाफ इसलिए था क्योंकि मोतीलाल नेहरू की पांच पत्नियां थीं। साथ ही मोतीलाल नेहरू जवाहरलाल नेहरू के सौतेले पिता थे।’ पायल ने अपने दावे के पीछे ऐलिना रामाकृष्णा द्वारा लिखी एक बायोग्राफी का भी हवाला दिया था। इस वीडियो के बाद राजस्थान पुलिस ने आईटी एक्टर की धारा 66 और 67 के तहत केस दर्ज कर लिया था।