मनोरंजन

Published: Feb 08, 2020 03:40 PM IST

मनोरंजनशिल्पा शेट्टी के पति से परेशान होकर पूनम पांडे ने किया क्रिमिनल केस

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ एक्ट्रेस पूनम पांडे पुलिस स्टेशन FIR दर्ज कराने गई थी लेकिन पुलिस ने इससे इनकार कर दिया। पुलिस के इनकार के बाद अब पूनम पांडे बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटा रही हैं। यह किस्सा Armsprime Media के साथ पूनम पांडे के हुए कॉन्ट्रैक्ट से शुरू होता हैं। पांडे ने यह कॉन्ट्रैक्ट 2019 में साइन किया था।

Armsprime Media एक ऐप बनाने वाली थी जिससे होने वाले मुनाफ़े का एक तय हिस्सा पूनम को मिलना था। पूनम ने बताया कि वह इस कॉन्ट्रैक्ट को कैंसिल कर चुकी थी। उन्होंने कहा कि मुनाफ़े की शेयरिंग को लेकर बदलाव की वजह से मैंने ये कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर दिया था।

इस कॉन्ट्रैक्ट को रद्द करने के बाद पूनम को कई तरह के फ़ोन आने लगे जिससे वह परेशान हो गई। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को की लेकिन पुलिस ने राज कुंद्रा के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। इसलिए अब वह कोर्ट में गुहार लगाने पहुची हैं।