मनोरंजन

Published: Mar 27, 2021 03:36 PM IST

Priyanka Chopra Next Bollywood Projectलंबे ब्रेक के बाद प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड में फिर से इंट्री, नए प्रोजेक्ट की दी जानकारी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: हमारी देसी गर्ल बनी इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के इंडियन फैंस (Indian Fans) के लिए एक बहुत बढ़ी गुड न्यूज़ है। प्रियंका जल्दी ही बॉलीवुड में लंबे ब्रेक के बाद वापस दिखाई देंगी। प्रियंका ने 2019 में लास्ट बॉलीवुड ‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म किया था जिसमें फरहान अख्तर के अपोजिट थी।  उसके बाद काफी लम्बे समय से प्रियंका के फैंस उनकी अपकमिंग हिंदी फिल्म की घोषणा  का बेसब्री से इंतज़ार करने लगे थे। तो अब प्रियंका के फैंस का इंतज़ार ख़त्म हुआ है। 

प्रियंका को जैसे ही शॉट के बीच में ब्रेक मिला वैसे ही प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा ‘सेट पर ब्रेक ले रही हूं। कौन जल्दी से सवाल पूछने आ रहा है।’ तो वैसे ही प्रियंका के एक फैन ने उनसे पूछा की “अगली बॉलीवुड मूवी कब आएगी” जिसका जवाब प्रियंका ने दिया “नेक्स्ट ईयर ” (Next Year )। जिसके बाद प्रियंका के फैंस काफी खुश हो गए और प्रियंका के उस पोस्ट को जोरो शोरो से रीट्वीट करने में लग गए।

प्रियंका को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना बहुत पसंद है।  हाल ही में उनकी किताब “प्रियंका चोपड़ा जोनस – अभी बाकी है सफर ” (Priyanka Chopra Jonas – Unfinished ) रिलीज़ हुई है।  और बस कुछ ही दिनों में बेस्ट सेलर बुक में शामिल हो गई।  

प्रियंका की अपकमिंग फिल्म की बात करे तो वो ‘टेक्स्ट फॉर यू’ कर रही है।  इसके अलावा कियानू रीव्स के साथ ‘मैट्रिक्स 4’ में भी प्रियंका आपको नज़र आएंगी।