मनोरंजन

Published: Mar 01, 2022 02:38 PM IST

Maha Shivratri 2022 प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ मिलकर की शिव भगवान की आराधना, पोस्ट की तस्वीर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: आज महाशिवरात्रि (Mahashivratri) है और बाकी अन्य भारतीयों की तरह बॉलीवुड सितारे भी अपने घरों में या फिर मंदिर जा कर इसे मना रही हैं। कुछ सेलेब्स ऐसे भी है जिन्होंने भगवान शिव की आराधना कर सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इसकी शुभकामनाएं भी दी हैं। अजय देवगन, सोनम कपूर, मलाइका अरोड़ा समेत कई सेलेब्स ने तस्वीरें पोस्ट कर अपने फैंस को महाशिवरात्रि को लेकर शुभ संदेश दिया है।  

इस लंबी लिस्ट में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल हो गया है।  अदाकारा ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपनी शुभकामनाएं पोस्ट की हैं। इस तस्वीर में प्रियंका ने अपने पति निक के साथ मिलकर भगवान शिव की आराधना करती दिखाई दी।  प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट कर इसकी जनाकारी दी हैं।  तस्वीर में आप देख सकते है कि प्रियंका के साथ निक भी पूजा के लिए बैठे नजर आ रहे हैं। 

तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं’ तस्वीर में वह पिंक कलर की एथनिक पोशाक आउटफिट पहने हुए नजर आ रही हैं, जिस पर फ्लावर प्रिंट्स हैं। निक ने भी सफेद रंग का कुर्ता पहना हुआ है और सामने भगवान शिव की मूर्ति है। तस्वीर में पूजा के सारे इंतजाम भी देखे जा सकते हैं. तस्वीर से उनकी बेटी गायब है। यह उनकी पहली शिवरात्रि होगी। बता दें, विदेश में रहते हुए अभिनेत्री प्रियंका सभी भारतीय त्योहारों को पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाती है। उनकी दिवाली पार्टी भी काफी पॉपुलर है। 

हाल ही में, दिल धड़कने दो की अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की नर्सरी की तस्वीर साझा की। दंपति ने सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करे तो, अभिनेत्री के पास फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ है। फिल्म के रोड ट्रिप पर आधारित होने की उम्मीद है और वह भी सिर्फ लड़कियों पर। फिल्म की घोषणा करते हुए, फरहान ने मुख्य अभिनेत्रियों की भी घोषणा की- कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी बोर्ड में हैं।