मनोरंजन

Published: Jun 14, 2022 10:28 AM IST

Sudhir Mishra's Mother Passed Awayनिर्माता सुधीर मिश्रा की मां का निधन, पुष्टि कर बोले- मैं अब अनाथ हो गया हूं...'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: मशहूर फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा (Producer Sudhir Mishra) को लेकर एक बड़ी खबर आई है। उनकी मां का निधन हो गया है। निर्देशक ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां की मौत की पुष्टि की है। सुधीर मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- ‘एक घंटे पहले मेरे मां का निधन हुआ है, यह हमें छोड़ कर चली गई। मेरी मां के निधन के समय मैं और मेरी बहन उनके साथ थे। मैं अब आधिकारिक तौर पर एक अनाथ हो गया हूं।’ 

 

आपको बता दें, सुधीर मिश्रा ने 7 जून को जानकारी दी थी कि उनकी मां की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने अब ट्वीट कर कहा कि डॉक्टर कहते हैं कि उनकी मां के पास बहुत कम समय बचा है। उनकी हालत गंभीर है।’ सुधीर मिश्रा का ये ट्वीट आते ही उनके फैंस और कई लोग परेशान हो गए थे। अब फैंस उनकी मां के जल्द ठीक होने की दुआ भी करते दिखाई दिए।