मनोरंजन

Published: Jul 12, 2021 03:03 PM IST

Viral Videoरणवीर सिंह के फैंस हुए हैरान, जब दीपिका पादुकोण ने खुले आम बताया कौन है उनका ‘प्यार’

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और फैशनिस्टा रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इन दोनों को साथ देखने पर फैंस की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं रहता है। इन दोनों की जोड़ी को देख लोग #couplegoals का भी उदाहरण देते हैं। हालांकि दोनों एक दूसरे से काफी अलग लगते हैं जैसे कि हम बात करें इनके फैशन सेंस की तो उसमें जमीन आसमान का फर्क है। क्योंकि जिस तरह का ड्रेसिंग सेंस रणवीर सिंह का है वैसा दीपिका का दूर-दूर तक नहीं है। दीपिका सोशल मीडिया पर यूं तो पोस्ट शेयर करती रहती है पर इस बार उन्होंने कुछ ऐसा शेयर किया जिसे देख फैन्स बड़े हैरान हैं। दीपिका ने हाल ही में फैंस को अपने प्यार से रूबरू करवाया है। दीपिका ने पोस्ट शेयर करके अपने प्यार की जानकारी फैंस को दी है। 

दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। दीपिका ने एक एनिमेटेड वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक लड़की को योगा मैट पर योग करते देखा जा सकता है।  दीपिका पादुकोण ने अपनी योगा मैट के प्रति अपने प्यार का इजहार किया है। वीडियो में लड़की को अलग-अलग आसन करते हुए देखा जा सकता है जो दीपिका के समर्पण को पेश किया है। इसके साथ ही दीपिका ने अपने फैन्स के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘आई लव… माय योगा मैट। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस जमकर किए हैं। वहीं, फैंस का कहना है कि क्या रणवीर से ज्यादा योगा मैट उनका प्यार है। दीपिका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका के पास गई फिल्में हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर जिस फिल्म  का नाम है वो है फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter), फाइटर में वह पहली ऋतिक रोशन के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ 83 फिल्म में दिखाई देंगी. ये फिल्म पर्दे पर रिलीज होने को तैयार है।