मनोरंजन

Published: Oct 08, 2022 03:08 PM IST

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Picsमालदीव में रोमांटिक हॉलिडे एन्जॉय करने पहुंचे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, फैंस के लिए शेयर की तस्वीर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: साउथ के सबसे चर्चित कपल में शुमार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इस समय अपने देश से दूर मालदीव में रोमांटिक हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं। कल कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर  क्लिक किया गया था। दोनों एक साथ मालदीव के लिए उड़ान भरते हुए स्पॉट किए गए थे। इसके बाद अब, पुष्पा अभिनेत्री ने विजय के साथ मालदीव वेकेशन से एक खूबसूरत तस्वीर साझा की हैं। फ्लोरल मैक्सी ड्रेस रश्मिका मंदाना मिरर सेल्फी लेती दिखाई दी। रश्मिका मंदाना ने बैकग्राउंड में ट्रॉपिकल व्यू नजर आ रहा है। अभिनेत्री ने इस तस्वीर को कैप्शन दिया, ‘हाय एक सफेद दिल से प्यार करता है।’ 

‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में एक साथ अभिनय करने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी साउथ की पॉपुलर जोड़ी में शामिल हैं। यह दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट हुए है। जब-जब यह दोनों साथ दिखाई दिए मीडिया में दोनों के रिश्ते को लेकर कई खबरें बनी। हालांकि उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त’ कहा है।

वर्कफ्रेंड की बात करें तो, रश्मिका इन दिनों अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘गुडबाय’ को लेकर चर्चा में है। यह फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज हुई है। इस फिल्म में अभिनेत्री, महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा विजय देवरकोंडा को आखिरी बार पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी ‘लाइगर’ में देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई थी।