मनोरंजन

Published: Nov 07, 2022 08:29 AM IST

Adipurush New Release Dateफिल्म 'आदिपुरुष' का बदला रिलीज डेट, निर्देशक ओम राउत ने नए डेट का किया ऐलान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : मशहूर (Famous) फिल्म निर्देशक (Film Director) ओम राउत (Om Raut) की अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास, बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सनोन, सैफ अली खान और सनी सिंह भी लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं अब इस फिल्म के रिलीज डेट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फिल्म के रिलीज डेट में एक बड़ा बदलाव किया गया है। जी हां, अब दर्शकों को इस फिल्म को देखने के लिए अभी और इंतजार करना होगा।

जहां ये फिल्म पहले 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। वहीं अब इसके रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। निर्देशक ओम राउत ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दिया है। बता दें कि अब ये फिल्म 16 जून 2023 को थिएटरों में दस्तक देगी। इतना ही नहीं ओम राउत ने रिलीज डेट की जानकारी देते हुए लिखा, ‘आदिपुरुष केवल एक फिल्म नहीं, प्रभु श्री राम के प्रति भक्ति व हमारे गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

दर्शकों को एक अद्भुत अनुभव देने के लिए, आदिपुरुष के निर्माण से जुड़े लोगों को थोड़ा अधिक समय देने की आवश्यकता है। आदिपुरुष अब जून 16, 2023 को प्रदर्शित होगी।’ ओम राउत ने रामायण की चौपाई को भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाई’ उन्होंने आगे लिखा, ‘हम एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिस पर सम्पूर्ण भारत को गर्व होगा। इस रामकाज में आपका सहयोग, प्रेम और आशीर्वाद हमें सदैव प्रेरित करता रहा है और करता रहेगा।’ आगे उन्होंने अपना नाम भी लिखा, ‘ओम राउत’

गौरतलब है कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ की कहानी महाकाव्य रामायण पर आधारित है। इस फिल्म में प्रभास प्रभु श्री राम के किरदार में नजर आएंगे। वहीं कृति सनोन सीता की भूमिका में दिखाई देंगी।