मनोरंजन

Published: Sep 21, 2022 02:47 PM IST

Ali Fazal-Richa Chadha Wedding Cardऋचा चड्ढा-अली फज़ल लेने जा रहे सात फेरे, वेडिंग इनवाइट कार्ड आया सामने

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: अली फजल (Ali Fazal) और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) इन दिनों अपनी रॉयल शादी को लेकर चर्चा में बने हुए है। यह कपल अक्टूबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इन दोनों की शादी को लेकर इस समय मीडिया में कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में  ऋचा और अली फजल ने अपनी शादी का इनवाइट शेयर किया है। यह कार्ड रेट्रो फील देता है और माचिस की तरह दिखता है। अली-ऋचा का वेडिंग सोशल मीडिया के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस कार्ड पर फैंस के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

अली फजल और ऋचा चड्ढा काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। सितारे पहली बार फिल्म फुकरे के सेट पर मिले थे। दोनों ने शुरू में अपने निजी जीवन के बारे में बात करने से परहेज किया लेकिन बाद में सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का स्वीकार किया। 

अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी की शुरुआत दिल्ली में सितंबर से शुरू होगी और अक्टूबर में मुंबई में समाप्त होगा। दोनों 2 अक्टूबर को दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे। इसके बाद 7 अक्टूबर को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे।