मनोरंजन

Published: Mar 18, 2022 10:23 PM IST

Rhea Chakraborty Holi Picturesरिया चक्रवर्ती ने मनाया होली का त्योहार, फैंस को दी शुभकामनाएं

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) दिवंगत (Late) अभिनेता (Actor) सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के मौत (Death) के बाद अभिनेत्री मानों खो सी गई थी, लेकिन अब वो धीरे-धीरे अपने पुराने रास्ते पर लौट रही है। उन्होंने अपने करियर के ऊपर भी ध्यान देना शुरू कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया से भी दूरियां बना ली थी, लेकिन अब वो एक बार फिर अपने फैंस के करीब हो गई है। अभिनेत्री ने खुद एक पोस्ट के जरिए ये जानकरी दी थी की वो अपने काम पर वापस लौट आई है।

जिससे उनके प्रशंसक काफी खुश हुए थे। रिया चक्रवर्ती ने आज इस रंगों के त्योहार होली को खूब एन्जॉय किया। उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की है। जिसमें एक तस्वीर में वो मस्ती भरे अंदाज में खुश दिखाई दे रही है, तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो हाथ में रंगों से भरी पिचकारी किसी के ऊपर रंग डालने के लिए तैयार है। अभिनेत्री वाइट कलर के ऑउटफिट में नजर आ रही है। वो आज इस त्योहार से काफी खुश है। उनको मुस्कुराते देखकर उनके फैंस भी काफी प्रसन्न है। एक्ट्रेस तस्वीरों में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही है।

उन्होंने अपने सुंदरता को पूरा करते हुए अपने बालों को भी खुला रखी है। रिया चक्रवर्ती इस होली के त्योहार के मौके पर उन्होंने अपने फैंस को भी होली की शुभकामनाएं दी है। प्रशंसकों ने भी अभिनेत्री को होली की बधाई और शुभकामनाएं दिए। उनके इस तस्वीरों को 57 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है। अभिनेत्री हाल ही में शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर के मेहंदी के रस्म में भी पहुंची थी। जहां उन्होंने अपने दोस्तों के साथ डांस भी की थी।