मनोरंजन

Published: Sep 22, 2022 08:35 AM IST

Kareena Kapoor Birthdayसारा अली खान ने सौतेली मां करीना कपूर पर बरसाया प्यार, बर्थडे विश कर कहा- 'आपको ढेर सारा खुशियां मिले...'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) आज 42 साल की हो गई हैं। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार अभिनेत्री को विश करते हुए उनकी तस्वीरें पोस्ट करते दिखाई दे रहे हैं। करीना आज अपने परिवार के साथ बेहद खास अंदाज में अपना बर्थडे मना रही हैं। मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, नीतू कपूर, कुणाल खेमू, सबा पटौदी, सोहा अली खान जैसे सेलेब्स ने करीना को देर रात पोस्ट जारी कर करीना को जन्मदिन की बधाई दी हैं। इसके अलावा करीना की सौतेली बेटी अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने भी खास अंदाज में अदाकारा को शुभकामनाएं दीं। 

आपको बता दें, सारा के अपनी सौतेली मां करीना कपूर खान के साथ हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं। अपनी  सौतेली मां को विश करते हुए सारा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे… आज आपको ढेर सारा प्यार, हंसी, खुशी  मिले! मुझे आशा है कि आपका आने वाला साल बहुत अच्छा हो!” सारा ने पोस्ट की गई तस्वीर में वह अपने पिता सैफ अली खान, सौतेली मां करीना कपूर और सौतेली भाई जेह अली खान के साथ नजर आ रही है। आप भी देखें इस पोस्ट को- 

करीना कपूर खान को आखिरी बार आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आई थी। इसमें उन्होंने आमिर के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। वह जल्द ही सुजॉय घोष की डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स में जयदीप साहनी और विजय वर्मा के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी। उन्होंने हाल ही में एक इंस्टाग्राम स्टोरी अपलोड कर इसकी जानकारी शेयर की है।