मनोरंजन

Published: Apr 11, 2022 04:30 PM IST

Saumya Tandon/Vibhu Raghaveसौम्या टंडन ने विभु राघवे के मदद के लिए लगाई गुहार, कैंसर के लास्ट स्टेज पर हैं अभिनेता

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo Credit- Saumya Tandon Instagram

मुंबई : एक्टर (Actor) विभु राघवे (Vibhu Raghave) कैंसर (Cancer) से पीड़ित (Suffering) है। वो अपने हिम्मत और साहस से इस लड़ाई को लड़ रहे है। अभिनेता का इलाज मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में चल रहा है। एक्टर कैंसर के लास्ट स्टेज पर है। एक्टर ने इस बात की जानकारी खुद अपने एक वीडियो पोस्ट के जरिए दी थी। उनके इस खबर को सुनकर उनके फैंस भी बहुत दुखी हैं और उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे है। वहीं उनके मदद के लिए टेलीविजन एक्ट्रेस सौम्या टंडन सामने आई है।

उन्होंने लोगों से उनके अच्छे उपचार के लिए फंड्स जुटाने में मदद की गुहार लगाई है। वो अभिनेता के इस साहस से काफी प्रभावित है। अभिनेत्री ने अपने इन्स्टाग्राम पर विभु राघवे के साथ खिंची तस्वीरें पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि विभु राघवे कोलन कैंसर से पीड़ित है। जिसका आखिरी स्टेज है। वो सकारात्मकता और साहस के साथ इस बिमारी से लड़ रहे है। उन्होंने बताया की वो सब उनके अच्छे इलाज के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। इसके साथ ही वो उनके इलाज के लिए फंड्स भी जुटा रही है इतना ही नहीं उन्होंने फंड्स जुटाने में उनकी मदद करने के लिए भी गुहार लगाई है।

उन्होंने कहा कि आप सभी वैभव कुमार सिंह राघवे की मदद के लिए आगे आयें अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में लिंक भी दी है जिसके उपयोग से लोग उनकी मदद कर सकते है। इस बीमारी के चलते विभु राघवे के चेहरे पर बदलाव आया है हालांकि, उनके दोस्त उनकी मदद के लिए उनके साथ खड़े है।