मनोरंजन

Published: Apr 06, 2022 08:54 PM IST

Shahnaz Gillशहनाज गिल अपने गांव के खेत में दुपट्टा लहराती आई नजर, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : अभिनेत्री (Actress) शहनाज गिल (Shehnaz Gill) इन दिनों अपने गांव (Village) पंजाब (Punjab) गई है। वो वहां खूब मजे -मस्ती कर रही है। अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को भी अपनी जानकारी दे रही है। वो अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वो पटियाला प्रिंटेड शूट पहने पिंक कलर का दुपट्टा लिए टैक्टर पर बैठी नजर आई। कुछ ही देर में वो अपने गेहूं के खेत में अपना दुपट्टा लहराती दिखाई दी फिर बाद में वो अपने खेतों में भागती हुई नजर आई।

वीडियो के बैकग्राउंड में पंजाबी सांग बज रहा है। शहनाज गिल अपने चेहरे पर मेकअप करके अपने बालों को खुला रखी है। वीडियो में वो काफी खुबसूरत नजर आ रही है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा कि वो अपने गांव…अपने खेत में खुशी के पल बिता रही है। अभिनेत्री काफी खुश है। उनके चेहरे पर खुशी की चमक को देखकर उनके फैंस भी काफी खुश है। उनके इस वीडियो को 3 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके है। अगर हम बात करें शहनाज गिल के फैन फॉलोइंग कि तो अभिनेत्री के इन्स्टाग्राम पर 11 मिलियन से अधिक फैन फॉलोअर्स है।

2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन होने पर अभिनेत्री को काफी गहरा दुख पहुंचा था। शहनाज गिल रियलिटी शो बिग बॉस 13 में एक कंटेस्टेंट के रूप में दिखाई दी थी। बाद में वो बिग बॉस 15 में एक गेस्ट के रूप में पहुंची थी। अभिनेत्री टेलीविजन शो के अलावा फिल्मों में भी अपनी मुख्य भूमिका निभा चुकी है। इसके साथ ही वो कई गानों में भी नजर आ चुकी है।