मनोरंजन

Published: Dec 28, 2020 02:01 PM IST

मनोरंजनकभी सिग्नल पर, तो कभी समंदर किनारे, सेलिब्रिटीज ने ऐसे किया अपने पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. शादियों का सीजन (Wedding Season) शुरू हो गया है। हर कोई अपने नये जीवन की शुरुआत कर रहा है। अपने नये जिंदगी की शुरुआत करते हुए लोग बेहद कुछ खास करते हैं। कई लोग अपने पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज (Propose) करने के लिए शानदार तैयारी करते हैं। लोग कोशिश करते हैं कि इस तरह से प्रपोज करें कि वह हमेशा के लिए यादगार बन जाए। शादी के लिए अलग तरीके से प्रपोज करने में बॉलीवुड स्टार्स (Bollywood Stars) भी पीछे नहीं हैं। तो आइये आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

बॉलीवुड में रोमांस के बादशाह के नाम से मशहूर शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी पार्टनर गौरी (Gauri) को बेहद अलग ढंग से शादी के लिए प्रपोज किया था। शाहरुख ने गौरी को मुंबई में समुद्र के किनारे शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों की लव स्टोरी दिल्ली में शुरू हुई थी। हालांकि, इस लव स्टोरी की नई शुरुआत मुंबई से हुई थी। 

बिज़नेस इंडस्ट्री में अपना मुकाम हासिल कर चुके मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने भी नीता (Nita) को बेहद अलग तरीके से शादी के लिए प्रपोज किया था। एक दिन मुकेश अंबानी और नीता डेट पर घूमने निकले थे। इसी दौरान मुकेश अचानक एक ट्रैफिक सिग्नल पर रुक गए और नीता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। जब तक नीता ने शादी के लिए हां नहीं कहा तब तक मुकेश ने गाड़ी वहीं रोकी रखी।

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से शादी रचाई है। हालांकि, अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए काफी अनोखा तरीका निकाला था। अभिषेक ने ऐश्वर्या को अंगूठी देकर प्रपोज किया था। हालाँकि, यह अंगूठी डायमंड या सोने की नहीं बल्कि फिल्म ‘गुरू’ में इस्तेमाल हुई एक प्रॉप थी।

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की लव स्टोरी के बारे में तो सबको पता ही है। फिल्म ‘टशन’ के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सैफ ने करीना को शादी के लिए प्रपोज किया था। सैफ ने करीना से कहा था कि ‘चलो शादी कर लेते हैं।’

बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने भी ताहिरा (Tahira) को बेहद अलग अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया था। आयुष्मान ने ताहिरा को रात दो बजे के करीब प्रपोज किया था। आयुष्मान ने बताया था कि, ‘साल 2001 में हम एग्जाम की तेरे कर रहे थे। तभी रात 1:48 बजे मैंने ताहिरा को फोन किया और उनसे अपने दिल की बात कह दी।