मनोरंजन

Published: Oct 20, 2022 04:22 PM IST

27 Years Of DDLJशाहरुख खान-काजोल की 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को पूरे हुए 27 साल, आज भी फैंस में है फिल्म का क्रेज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Yash Raj Films Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और एक्ट्रेस काजोल (Kajol) की अभिनीत फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (Dilwale Dulhania Le Jayenge) को आज 27 साल पूरे हो गए है। ये रोमांटिक फिल्म 20 अक्टूबर 1995 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी ये फिल्म फैंस को बहुत पसंद आई थी। फिल्म के आज 27वीं एनिवर्सरी पर मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमाघर में फिल्म बड़े पर्दे पर चल रही है। इससे पहले भी फिल्म के 20वें साल पर फिल्म बड़े पर्दे पर लगाई गई थी। इतना ही नहीं इस फिल्म ने सबसे अधिक समय तक सिनेमाघरों में चलने का रिकॉर्ड बनाया है।

फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ 700 हफ्ते तक लगातार मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमाघर के बड़े पर्दे पर चली। इस फिल्म में शाहरुख खान राज के किरदार में और काजोल सिमरन की भूमिका में नजर आईं। इस फिल्म की शूटिंग पंजाब, लंदन और स्विट्ज़रलैंड में हुई थी। बता दें कि इस फिल्म के एक गाने ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ पीले सरसों के खेत में रोमांटिक सीन की शूटिंग दिल्ली से सटे गुड़गांव के पास एक सरसों के खेत में हुई थी।

इस फिल्म में अमरीश पुरी भी अहम भूमिका में थे। जो सिमरन के पिता का रोल निभाए थे। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने 10 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी हासिल किए थे। फिल्म के 27 साल पूरे होने पर यश राज फिल्म्स के ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के शूटिंग लोकेशन का पोस्टर शेयर किया गया है। पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘यह कहना सुरक्षित है कि प्यार वास्तव में आपको जगह देता है और जब ऐसा होता है, तो आपको बस ‘जी ले अपनी जिंदगी’ करना होगा। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के 27 साल।’