मनोरंजन

Published: Mar 20, 2022 04:23 PM IST

Shilpa Shetty Picture सुखी की शूटिंग में व्यस्त शिल्पा शेट्टी बैठी सुबह की धूप में, विटामिन D लेती आई नजर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की एक्ट्रेस (Actress) शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने फिल्मों (Films) के साथ-साथ अपने सेहत (Health) का भी खास ख्याल रखती है। वो इतनी व्यस्तता में भी अपने डाईट नियमों का पालन बखूबी करती है। अभिनेत्री इस समय अपने आगामी फिल्म ‘सुखी’ की शूटिंग में काफी बिजी चल रही है। एक्ट्रेस ने अपने इन्स्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अपने शरीर को सुबह की धूप में सेकती नजर आ रही है। उनको शूट के लिए जाना है,

लेकिन वो उससे पहले अपने शरीर को विटामिन D देती नजर आ रही है। तस्वीर में वो वाइट कलर का टी शर्ट पहने कुर्सी पर बैठी है और अपने सिर को एक रूमाल से ढ़ककर अपने आंखों को बंद करके धूप सेकती दिखाई दे रही है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘रविवार को धूप सेकते हुए का दृश्य सुखी की शूटिंग से पहले शरीर को कुछ विटामिन D मिला’ उनका ये विटामिन D लेना 1 लाख से अधिक लोगों को पसंद आ चुका है।

इससे पहले शिल्पा शेट्टी ने अपने इन्स्टाग्राम पर अपने बच्चों की फूलों वाली होली की वीडियो शेयर की थी। जिसमें बेटा वियान राज कुंद्रा और बेटी समीशा शेट्टी एक दुसरे पर फूल फेकते हुए दिखाई दिए थे।  

अभिनेत्री इस वक्त सोनल जोशी की फिल्म ‘सुखी’ की शूटिंग में काफी व्यस्त है। ये एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, शिखा शर्मा, कृष्ण कुमार और विक्रम मल्होत्रा कर रहे है। शिल्पा शेट्टी शब्बीर खान की फिल्म ‘निकम्मा’ में भी अपनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।