मनोरंजन

Published: Mar 19, 2022 04:19 PM IST

Shilpa Shetty Video शिल्पा शेट्टी के बच्चों ने खेली फूलों वाली होली, पति राज कुंद्रा रहे गायब, देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की ग्लैमरस (Glamorous) एक्ट्रेस (Actress) शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) किसी भी त्योहार (Festival) को सेलिब्रेट (Celebrate) करने से नहीं चूकती है। वो अपने काम में कितना ही बिजी क्यों न हो, लेकिन वो फेस्टिवल का आनंद लेने के लिए अपने काम से समय निकाल ही लेती है। इस बार भी अभिनेत्री ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो तो नहीं दिखाई दे रही है, लेकिन पीछे से उनकी हैप्पी होली बोलने की आवाज सुनाई दे रही है।

वीडियो में उनका बेटा वियान राज कुंद्रा और बेटी समीशा शेट्टी रंगों की होली नहीं बल्कि फूलों की होली खेलते नजर आ रहे है। वीडियो में वो काफी क्यूट दिखाई दे रहे है। इतना ही नहीं समीशा शेट्टी ने तो अपने नाम का कुर्ती भी पहनी नजर आ रही है। ये दोनों अपने घर के गार्डन में फूलों की होली खेल रहे है। जिसमें ये एक दुसरे पर फूल फेकते दिखाई दे रहे है। उनका ये वीडियो उनके फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में गौर करने वाली बात ये है की इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा कहीं नजर नहीं आ रहे है।

खबर ऐसी भी है की जबसे राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी केस में आया है। तब से इनके बीच थोड़ी दूरियां है, क्योंकि तब से ये एक साथ स्पॉट नहीं किए गए है। अभिनेत्री इन दिनों अपने आगामी फिल्म ‘सुखी’ की शूटिंग में काफी व्यस्त है। वो इस फिल्म में कड़ी मेहनत कर रही है। शिल्पा शेट्टी फिल्म ‘सुखी’ के शूटिंग के लिए होली के दिन ही मुंबई से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी।