मनोरंजन

Published: Sep 08, 2022 08:43 AM IST

Sam Bahadur Film Update'सैम बहादुर' की शूटिंग हुई शुरू, हुडी पहने बेहद खास अंदाज में नजर आए विक्की कौशल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी आगामी रिलीज होने वाली फिल्मों के चलते सुर्खियों में हैं। उन्होंने मेहनत से बॉलीवुड में नाम कमाया है। विक्की कौशल ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्म ‘सरदार उधम’ (Sardar Udham) पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया था। विक्की की यह ऐतिहासिक फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। विक्की को सरदार उधम में उनके काम के लिए सभी ने सराहा था। उनकी इस फिल्म को कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। विक्की कौशल बॉलीवुड के पॉपुलरअभिनेताओं में से एक हैं।

‘सरदार उधम’ के बाद विक्की एक और बायोपिक में नजर आएंगे। वह भारत के 8वें सेना प्रमुख ‘फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ’ के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) में मुख्य भूमिका निभाएंगे। फिल्म के निर्माताओं द्वारा कुछ महीने पहले फिल्म की घोषणा की गई थी। सैम मानेकशॉ की तरह कपड़े पहने विक्की की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। विक्की इन दिनों एक बायोपिक की शूटिंग में बिजी हैं। विक्की ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। फोटो के कैप्शन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह इस समय एक हिल स्टेशन के पास अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फोटो में विक्की ने ग्रीन कलर की हुडी पहने दिखाई दिए। जिसके पीछे ‘सैम बहादुर’ लिखा हुआ है। उन्होंने ब्लू जॉगर्स और सिर पर पर्पल कैप भी पहनी हुई है। नॉर्मल लुक में विक्की ने स्टाइलिश गॉगल्स भी पहने हैं। उनकी फोटो में हुडी से ऐसा माना जा रहा है कि वह सैम बहादुर फिल्म की शूटिंग के लिए वहां गए थे।

 

सैम मानेकशॉ की बायोपिक में विक्की कौशल के साथ साइना मल्होत्रा ​​और फातिमा सना शेख नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि सैम मानेकशॉ की पत्नी का रोल साइना निभाएंगी, जबकि फातिमा प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार करेंगी। विक्की की फिल्म ‘राजी’ का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था। ‘सैम बहादुर’ की फिल्म के अलावा विक्की की फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ कुछ ही महीनों में रिलीज होने वाली है। निर्देशक लक्ष्मण उटेकर की आने वाली फिल्म में विक्की कौशल और सारा अली खान पहली बार एक साथ नजर आएंगे।