मनोरंजन

Published: Aug 31, 2022 10:34 AM IST

FilmFare Award Winners Full Listसिद्धार्थ मल्होत्रा ने मारी बाजी, बेस्ट एक्ट्रेस बनी कृति सनोन, देखें 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 की पूरी लिस्ट यहां

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: 30 अगस्त को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 (67th Filmfare Awards 2022)  का आयोजन किया था। इस अवार्ड नाईट में कई बॉलीवुड सेलेब्स स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दिए थे। इसके साथ ही हर साल की तरह इस साल भी अलग-अलग कैटेगिरी में पुरस्कार बांटे गए। अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला, जबकि अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon) को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड से सन्मानित किया गया। सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म शेरशाह ने इस साल फिल्मफेयर बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता है। आइए जानते हैं विजेताओं की पूरी लिस्ट:

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – रणवीर सिंह (फिल्म 83)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – कृति सनोन (फिल्म मिमी)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म – शेरशाह बेस्ट

निर्देशक – विष्णुवर्धन (शेरशाह)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक) – विक्की कौशल (सरदार उधम)

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक)- विक्की कौशल (सरदार उधम)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स)- विद्या बालन (शेरनी)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – साई तम्हंकर (एमएम)

सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – पंकज त्रिपाठी (एमएम)

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक – बी प्राक (मन भराया शेरशाह)

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका – असिस कौर (रतन लांबिया – शेर शाह)

सर्वश्रेष्ठ गीत – कौसर मुनीर (लहरा दो – 83)

सर्वश्रेष्ठ पटकथा – शुभेंदु भट्टाचार्य, रितेश (सरदार उधम)

बेस्ट डायलॉग- वरुण ग्रोवर, दिबाकर बनर्जी (संदीप और पिंकी फरार)

बेस्ट डेब्यू एक्टर मेल – एहान भट्ट (99 गाने)

बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस – शरवरी वाघ (बंटी और बबली)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- सीमा पाहवा (रामप्रसाद की तेरहवीं)