मनोरंजन
Published: Aug 31, 2021 12:01 PM ISTSidharth-Kiara Romantic Viral Videoएक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी, फैंस ने कहा-'शादी कर लो ना..'
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा अडवाणी (Kiara Advani) एक साथ फिल्म ‘शेरशाह’ (SherShaah) में नजर आए। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया हैं। वही बॉलीवुड गलियारों में ऐसी खबरें है कि सिद्धार्थ और कियारा लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालाँकि अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी साधी हुई हैं। लोगों का मानना है की यह दोनों ही सितारें एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वही अब आपको बता दे कि इसी बिच सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।
इस वीडियो में दोनों एकदम रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों की यह केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। आपको बता दे कि इस वीडियो को कियारा अडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं। यह रोमांटिक वीडियो शेरशाह फिल्म का गाना ‘कभी तुम्हें…’ का मेकिंग वीडियो हैं। इस वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री शानदार नजर आ रही हैं। इन दोनों को इस कदर एक दूसरे के प्यार में डूबा देखा फैंस उन्हें शादी करने की सलाह दे रहे हैं। फैंस का ऐसा मानना है कि यह दोनों एक दूसरे के साथ बेहद प्यारे दिखाई देते हैं।
आपको बता दे कि शेरशाह फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी की जमकर तारीफ हुई हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कारगिल युद्ध के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद कप्तान विक्रम बत्रा का किरदार निभाया हैं। वही कियारा अडवाणी ने उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा का किरदार निभाया।आपको बता दे कि शेरशाह फिल्म कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक है।
वैसे आप को सिद्धार्थ और कियारा का यह वीडियो कैसा लगा ? कमेंट बॉक्स में बताएं।