मनोरंजन

Published: Apr 13, 2022 02:45 PM IST

Milind Gaba Engaged Priya Beniwal सिंगर मिलिंद गाबा ने गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल से की सगाई, शेयर की तस्वीरें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo Credit- Milind Gaba Instagram

मुंबई : मनोरंजन जगत (Entertainment World) में इन दिनों शादियों (Wedding) का मौसम (Season) चल रहा है। एक के बाद एक सेलिब्रिटी (Celebrity) अपने जीवनसाथी (Life Partner) को चुन रहे है। हाल में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के शादी के खुशियों की हवाएं बह रही है। इनके शादी को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। इसी बीच पंजाबी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर मिलिंद गाबा ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल से पूरे रीति-रिवाज के साथ सगाई कर ली है।

प्रिया बेनीवाल फैशन इंफ्लुएंसर के साथ-साथ एक यूट्यूबर भी है। सगाई के बाद इस कपल ने एक पार्टी का भी आयोजन किया। जिसमें कई सेलेब्स उपस्थित हुए। ये कपल काफी दिनों से एक दुसरे को डेट कर रहे थे। सिंगर ने अपने प्रशंसकों को इस बात की जानकारी खुद अपने इन्स्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर दी है। शेयर तस्वीरों में ये कपल एक-दूसरे को गले लगाते दिखाई दिए। वहीं दूसरे तस्वीर में मिलिंद गाबा स्टाइलिश पोज देते नजर आए। अगर हम बात करें इनके पहनावे की तो मिलिंद गाबा वाइट कलर का शर्ट और ब्लैक कलर का सूट पहने है।

वहीं प्रिया बेनीवाल सिल्वर कलर का आउटफिट पहनी है। ये कपल अपने इस धमाकेदार सगाई से काफी खुश है। ये कपल 16 अप्रैल 2022 को शादी के सात फेरे लेंगे। मिलिंद गाबा ने जैसे ही अपने सगाई की तस्वीरों को अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया वैसे ही उनके पोस्ट पर उनके फैंस के साथ-साथ सेलेब्स के बधईयों की बाढ़ आ गई है। तुलसी कुमार, नेहा कक्कर और करण जौहर सभी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। अब तक उनके पोस्ट को ढाई लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।