मनोरंजन

Published: Nov 27, 2022 12:15 PM IST

Shawn Mendesसिंगर शॉन मेंडिस के फैंस को लगा तगड़ा झटका, 50 साल की डॉक्टर को कर रहे हैं डेट

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : मशहूर (Famous) हॉलीवुड (Hollywood) सिंगर (Singer) शॉन मेंडिस (Shawn Mendes) इन दिनों चर्चा में हैं। खबरों के अनुसार उनका नाम 50 साल की डॉक्टर जॉसलीन मिरांडा के साथ जुड़ गया है। जबकि शॉन मेंडिस 24 साल के हैं। आजकल किसी भी उम्र में किसी को भी डेट करना आम हो गया है, लेकिन ये खबर उनके फैंस के लिए बेहद शॉकिंग हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शॉन मेंडिस और जॉसलीन मिरांडा को पिछले कुछ महीनों से कई बार एक साथ समय बिताते हुए देखा गया है।

कुछ दिन पहले ही दोनों लॉस एंजेलिस के साउथ बेवर्ली हिल्स में साथ लंच करते हुए दिखाई दिए थे। खबरों के अनुसार शॉन मेंडिस और जॉसलीन मिरांडा को एक मार्केट में एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए देखा गया था। इतना ही नहीं ये एक-दूसरे को गले लगाते हुए भी नजर आए थे। इनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस को एक बड़ा शॉक लगा। जिसपर कई लोगों ने इस बात से साफ इंकार कर दिया था।

सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि दोनों एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। वहीं डॉक्टर जॉसलीन मिरांडा ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर इस बात को और भी साफ कर दी कि शॉन मेंडिस और जॉसलीन मिरांडा एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं।

फिलहाल, अभी तक शॉन मेंडिस का इसपर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। बता दें कि शॉन मेंडिस ने एक साल तक डॉक्टर जॉसलीन मिरांडा के साथ टूर में साथ काम किया था।

शॉन मेंडिस सिंगर कैमिला कैबेलो को डेट कर चुके हैं। बाद में वो यह कहकर अलग हो गए कि वो एक बेस्ट फ्रेंड्स है और आगे भी रहेंगे।