मनोरंजन

Published: Oct 08, 2022 10:00 AM IST

Jhalak Dikhhla Jaa 10बेटे रणबीर कपूर की शादी को 'झलक दिखला जा 10' के मंच पर किया गया रीक्रिएट, परफॉर्मेंस देख इमोशनल हुईं नीतू सिंह

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की शादियों की काफी चर्चा होती है। फैंस इन सेलेब्स को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखना हमेशा ही पसंद करते है। विक्की-कैटरीना अली-ऋचा की शादी की तरह रणबीर-आलिया की शादी भी काफी समय तक सुर्खियों में रही थी। दोनों ने परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में इस साल 14 अप्रैल को शादी की थी। अब रणबीर-आलिया की ये शादी फिर छोटे पर्दे पर देखने को मिलेगी। ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) के सेट शो के प्रतियोगी ने डांस के इस मंच पर  आलिया-रणबीर की शादी की रस्म को अदा किया। 

शो की कंटेस्टेंट नीति टेलर ने अपने कोरियोग्राफर के साथ मिलकर डांस परफॉर्मेंस में आलिया-रणबीर की शादी को बेहद खास अंदाज में फिर से दोहराया। गुरुवार को शेयर किए गए प्रोमो में दिखाई दिया कि ‘झलक दिखला जा’ के मंच पर ‘कपूर स्पेशल’ (Kapoor Special) एपिसोड का आयोजन किया गया था। इस स्पेशल एपिसोड में नीतू सिंह गेस्ट के तौर पर पहुंची थी। नीति और कोरियोग्राफर आकाश का डांस परफॉर्मेंस देखने के बाद नीतू इस दौरान काफी भावुक नजर आई। अपने बेटे की प्रेम कहानी उनकी आंखों के सामने देखने के बाद अभिनेत्री इमोशनल हो गई। आप भी देखें ‘झलक दिखला जा 10’ का नया प्रोमो- 

 

‘झलक दिखला जा 10’ के मंच पर भावुक नीतू कपूर (Neetu Kapoor) इस दौरान प्रतियोगियों और जज करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही को धन्यवाद करती दिखाई दी।