मनोरंजन

Published: Aug 20, 2022 04:46 PM IST

Good Newsमां बनी सोनम कपूर, बेटे को दिया जन्म

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के घर एक बड़ी खुशी ने कदम रखा है। अभिनेत्री एक नई जिम्मेदारी में बंध गई हैं। वो अपने पहले बेटे की मां बन गई हैं। उनके घर में इस वक्त बच्चे की किलकारियां गूंज रही हैं। अदाकारा ने 20 अगस्त यानि आज अपने बेटे को जन्म दी है। इस खुशखबरी को उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया हैं। सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया हैं।

जिसमें उन्होंने लिखा, ’20 अगस्त 2022 को हमने अपने खूबसूरत बच्चे का सिर झुकाए और खुले दिल से स्वागत किया, उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद, जिन्होंने इस यात्रा में हमारा साथ दिया, यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं कि हमारा जीवन हमेशा के लिए बदल गया है’  सोनम और आनंद! वहीं आनंद आहूजा ने भी अपने पिता बनने की खुशी को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोनम कपूर के मां बनने पर उनके पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स के भी बधाईयों का तांता लगा है। सभी खुशी जताते हुए उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।

वहीं अनिल कपूर भी नाना बनने पर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। सोनम कपूर के मां बनने पर बॉलीवुड सितारों में खुशियों का माहौल बना हुआ हैं, वहीं कपूर खानदान में जश्न का माहौल हैं।

गौरतलब है कि सोनम कपूर काफी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वो अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में रह रही थी, लेकिन अपने डिलवरी के दौरान वो इंडिया वापस आईं। अभिनेत्री ने अपने प्रेग्नेंसी फेज को खूब एन्जॉय किया हैं। अब प्रशंसक सोनम कपूर के बेटे को देखने के लिए काफी उत्साहित है और झलक देखने के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।