मनोरंजन

Published: Jul 03, 2020 02:45 PM IST

सुशांत सूरज पंचोली सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में आया सूरज पंचोली का नाम, सोशल मीडिया पर हो रहे है ट्रोल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को एस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत से सभी लोग सदमे में है। सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर नेपोतिज्म को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इस विवाद में फिल्म मेकर करण जौहर से लेकर सलमान खान तक सभी को घेरा जा रहा है। इसी बीच सुशांत के फैंस ने सोशल मीडिया पर सूरज पंचोली को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जा रहा है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि, सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन और सूरज पंचोली का अफेयर चल रहा था। जिसके चलते दिशा सूरज के बच्चे की मां भी बनने वाली थी। लेकिन, सूरज इस बच्चे को अपना नाम नहीं देना चाहते थे। इसलिए सूरज ने दिशा को इस बच्चे को अबॉर्ट करने के लिए कहा था। ऐसा कहा जा रहा है कि शायद इसी वजह से दिशा ने आत्महत्या कर ली थी।

इस पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि, सुशांत को दिशा और सूरज के रिश्ते के बारे में सब कुछ पता था। इसके चलते सुशांत और सूरज के बीच अनबन भी हुई थी। इस अनबन के बाद सलमान खान ने सुशांत को फटकार लगाई थी। अब इन सारी बातों में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में अभी कुछ कह नही सकते।

बता दे कि, सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में पुलिस हर एक शख्स से पूछताछ कर रही है। पुलिस अभी तक लगभग 30 लोगों का बयान दर्ज कर चुकी है। वही, अब इस मामले में रोज नयी बाते सामने आ रही है।