मनोरंजन

Published: Jan 26, 2022 08:16 PM IST

Chiranjeeviसाउथ मेगास्टार चिरंजीवी हुए कोरोना पॉजिटिव, अल्लू अर्जुन ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Social Media

मुंबई : साउथ (South) सुपरस्टार (Superstar) चिरंजीवी (Chiranjeevi) कोरोना (Corona) पॉजिटिव (Positive) पाए गए है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए दी है। चिरंजीवी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर (Twitter) एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘सभी सावधानियों के बाबजूद मैं कल रात हल्के लक्षणों के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं घर पर ही क्वारंटाइन हूं। उन्होंने आगे लिखा- ‘मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं, जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वो भी अपना टेस्ट करवाएं। आप सभी को जल्द ही वापस देखने के लिए मैं इंतजार नहीं कर सकता’।

चिरंजीवी के करोड़ों फैंस उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे है। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है। एक्टर अल्लू अर्जुन ने उनके ट्विट पर जवाब देते हुए लिखे ‘मैं प्रार्थना करता हूं की, आप जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। यह जानकर खुशी हुई कि आप में लक्षण बहुत हल्के है’। वहीं एनटीआर ने भी जल्द स्वास्थ होने की कामना करते हुए कमेंट में लिखा- ‘आपके शीघ्र स्वास्थ होने की कामना करता हूं सर। आशा करता हूं आप जल्दी ठीक हो जाएंगे’। कीर्ति दमाराजू ने लिखा- ‘हम सभी को आप से ऊर्जा मिलती है सर’।

चिरंजीवी की अपकमिंग फिल्म ‘आचार्य’ है

बात करें चिरंजीवी के वर्कफ्रंट की तो, उनकी अपकमिंग फिल्म ‘आचार्य’ है। जिसमें चिरंजीवी के साथ राम चरण, काजल अग्रवाल और पूजा हेगड़े जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे।