मनोरंजन

Published: Mar 09, 2022 08:50 PM IST

Bipasha Basuअभिनेत्री बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी की अटकलें हुई तेज, जानें क्या है सच्चाई

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की एक्ट्रेस (Actress) बिपाशा बसु (Bipasha Basu) भले ही इस वक्त बड़े पर्दे (Big Screen) से दूर हो, लेकिन वो अपने सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए अपने प्रशंसकों से हमेशा जुड़ी रहती है। अभिनेत्री हाल ही में काफी ढीले कपड़ों में स्पॉट (Spot) की गई। जिसके बाद उनके प्रशंसकों का एस मानना है, की अभिनेत्री प्रेग्नेंट है और वो इस बात को छुपाना चाहती है। इस खबर ने मानों आग सी पकड़ ली हो अब लोगों का अभिनेत्री से  सिर्फ यही सवाल है की क्या अदाकारा प्रेग्नेंट है।

दरअसल, अभिनेत्री अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ शाम को घुमने निकली थी। वो मुंबई के एक रेस्टोरेंट में जाने के लिए जैसे ही अपने कार से बाहर निकली वैसे ही एक्ट्रेस को ब्लू कलर के काफी लूज ड्रेस में देखकर लोगों के मुंह से ये सवाल फूट पड़ा की क्या अभिनेत्री इन कपड़ों में अपने बेबी बंप को छुपा रही है। अदाकारा अपने इस तस्वीर को अपने इन्स्टाग्राम पर भी पोस्ट की है। हालांकि, एक्ट्रेस के तरफ से अभी इस सवाल पर कोई प्रतिक्रियाएं नहीं आई है और न ही अभी तक उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी पर कोई खुलासा किया है।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक दुसरे से फिल्म ‘अलोन’ के मंच पर मिले थे। जिसके बार ये एक दुसरे को डेट करने लगे और ये कपल 30 अप्रैल 2016 को एक-दुसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। बिपाशा बसु अब तक कई फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुकी है। वो भूषण पटेल की फिल्म ‘अलोन’ में करण सिंह ग्रोवर के साथ अपने मुख्य भूमिका में नजर आई थी। इस फिल्म में नीना गुप्ता और जाकिर हुसैन भी अपने किरदार में दिखाई दिए थे।