मनोरंजन

Published: Jun 04, 2020 03:27 PM IST

खुशखबरी लॉकडाउन में एकता कौल ने दिया बेटे को जन्म, पति सुमित व्यास ने ट्वीट कर दी गुड न्यूज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. टीवी एक्टर सुमित व्यास और एकता कौल के घर ख़ुशी ने दस्तक दे दी है। दरअसल, लॉकडाउन में एकता कौल ने एक प्यार से बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी सुमित ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की है।

सुमीत व्यास ने ट्वीटर के जरिए अपने घर आई खुशखबरी की जानकारी दी है। इसके साथ सुमित ने अपने बेटे के नाम भी बताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बेटा हुआ है। उसे वेद नाम से बुलाया जाएगा। मम्मा और डैडी थोड़ी-थोड़ी देर में बच्चे को सहला रहे हैं।’

इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर सुमित और एकता को बधाई देना शुरू हो गया है। यह दोनों इस बच्चे के लिए काफी एक्साइटेड थे।