मनोरंजन

Published: Mar 30, 2022 09:10 AM IST

Ahan Shetty Photosसुनील शेट्टी के बेटे अहान ने रोमांटिक अंदाज में गर्लफ्रेंड को कहा हैप्पी बर्थडे, तस्वीरें की शेयर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) ने इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसके साथ ही अहान ने गर्लफ्रेंड को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी है। इन तस्वीरों में आप दे सकते है कि अहान और  तानिया एक दूसरे में खोए हुए है। अभिनेता अहान शेट्टी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मेरी बर्थडे गर्ल…’ 

अहान शेट्टी ने पोस्ट की इन तस्वीरों को अब तक 61 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। यहां पोस्ट देखें-

अहान ने बॉलीवुड डेब्यू ‘तड़प’ के साथ किया था। इस फिल्म में वह अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ दिखाई दिए थे। इस फिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया द्वारा किया गया था। यह फिल्म तेलुगु हिट ‘RX100′ की रीमेक थी। फिल्म 03 दिसंबर, 2021 को नाटकीय रूप से रिलीज़ हुई थी। अपनी आगामी परियोजनाओं के बारे में बात करते हुए अहान ने बताया था कि वह सभी प्रकार के किरदार करना चाहते है और एक एक्शन हीरो के रूप में टाइपकास्ट नहीं होना चाहते हैं।’