मनोरंजन

Published: Jan 06, 2021 03:30 PM IST

मनोरंजनधर्मेंद्र ने खुद की लव मैरिज, पर बेटे की मोहब्बत के थे खिलाफ 

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। बॉबी देओल (Bobby Deol) के पिता धर्मेंद्र (Dharmendra) और भाई सनी देओल (Sunny Deol) भी बॉलीवुड से ताल्लुक रखते हैं। धर्मेंद्र (Dharmendra) ने एक्ट्रेस हेमा मालिनी से शादी रचाई। धर्मेंद्र ने सबके खिलाफ जाकर अपने प्यार से शादी की। लेकिन, उनकी एक जिद के कारण बॉबी देओल (Bobby Deol) का प्यार अधूरा रह गया। 

दरअसल, बॉबी देओल (Bobby Deol) अपने भाई सनी देओल की एक्ट्रेस नीलम से प्यार कर बैठे थे। वह एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे। लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। नीलम ने ‘विष्णु देवा’, ‘पाप की दुनिया’, ‘शंकरा’ और ‘बंधन टूटे ना’ जैसी कई फिल्मों में सनी देओल के साथ काम किया है। दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती थी। बड़े पर्दे पर सनी के साथ जोड़ी बनाने वाली एक्ट्रेस का बॉबी देओल (Bobby Deol) के साथ खास रिश्ता था।  

बॉबी देओल (Bobby Deol) और नीलम करीब 5 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन, बॉबी देओल (Bobby Deol) के पिता धर्मेंद्र की जिद के कारण दोनों अलग हो गए। नीलम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, ‘मैं और बॉबी हमेशा से शादी करना चाहते थे। दोनों परिवारों को हमारे रिश्ते के बारे में पता था। लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।’ 

वहीं, बॉबी देओल (Bobby Deol) ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, मेरे पिता नीलम के साथ मेरी शादी के खिलाफ थे। उनका कहना था कि हमारे घर में कोई भी एक्ट्रेस बहु बनकर न आये। आखिर में वही हुआ। धर्मेंद्र की इसी जिद के कारण नीलम और बॉबी देओल अलग हो आ गए।