मनोरंजन

Published: Mar 18, 2022 03:04 PM IST

Sunny Deol Holi Video सनी देओल ने 'गदर 2' की टीम के साथ खेली होली, फैंस को दी शुभकामनाएं

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : आज (Today) होली (Holi) का त्योहार (Festival) है। हर तरफ रंगों (Colors) की हवा (Air) चल रही है। सब अबीर-गुलाल (Abir-Gulal) में लिप्त है। वहीं इस त्योहार को सिनेमा जगत के स्टार्स भी मनाने से नहीं चूक रहे है। बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल भी इस होली हुडदंग मचाते दिखाई दे रहे है। अभिनेता ने अपनी होली अपने आगामी फिल्म ‘गदर 2’ के टीम के साथ खेलते नजर आ रहे है। जिसमें एक्टर फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा को गुलाल से रंगते हुए दिखाई दे रहे। वैसे शुरुआत अनिल शर्मा ने ही किया।

उन्होंने सनी देओल को जब रंग लगाया तो अभिनेता भी उत्साहित हो उठे और फिर क्या प्लेट से अपने दोनों मुट्ठियों में रंग लिया और रंग डाला फिल्म निर्देशक को ये दोनों आपस में एक दुसरे को जमकर अबीर लगाए। इस रंगारंग में निर्देशक के बेटे एक्टर उत्कर्ष शर्मा ने भी कोई कसर नहीं छोड़ा। उन्होंने भी पूरी टीम को अबीर लगाकर होली विश किया, लेकिन सनी देओल ने उत्कर्ष शर्मा को बखूबी पीला-लाल किया। सनी देओल ने अपने इस होली सेलिब्रेशन का वीडियो अपने इन्स्टाग्राम पर भी शेयर किया है। वीडियो में वो ‘गदर 2’ के सेट पर दिखाई दे रहे है। साथ ही उन्होंने अपने फैंस को भी होली विश किया है।

जिसके बाद प्रशंसक भी उनके इस वीडियो को लाइक करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है।  फिल्म ‘गदर 2’ की पूरी टीम ने अपने दर्शकों को होली की ढ़ेरों शुभकामनाएं दिए। गौरतलब है की इन दिनों ‘गदर 2’ की शूटिंग जोरों में चल रही है। जिसमें सभी कलाकार कड़ी मेहनत कर रहे है। इस कड़ी में भी तारा सिंह और सकीना अपनी वापसी कर रहे है। इस फिल्म की पहली कड़ी 2001 में रिलीज हुई थी। उस समय फिल्म ने तगड़ी कमाई की थी। लोगों ने फिल्म को खूब प्यार दिया था।