मनोरंजन

Published: Jun 18, 2020 01:39 PM IST

सुशांत अस्थि विसर्जनआज पटना में होगा सुशांत सिंह राजपूत का अस्थि विसर्जन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के अपने घर पर आत्महत्या कर ली। इसके बाद आज उनका पटना में अस्थि विसर्जन होगा। इस बात की जानकारी सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने दी है। उन्होंने के फेसबुक पोस्ट जरिये इस बात की जानकरी दी है।

सुशांत की मौत के बाद उनका पूरा परिवार सदमे में चला गया था। उनके पिता की भी तबियत ख़राब हो गई थी। लेकिन, अब वह ठीक है। श्वेता सिंह यूएस में रहती है। वह सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल नही हो पाई थी। लेकिन, अब वह पटना पहुँच चुकी है।

श्वेता ने फेसबुक पर जानकारी देते हुआ लिखा, ‘अपने घर पटना सुरक्षित पहुंच चुकी हूं। प्रार्थना करने वाले और इस काम में मदद करने वाले हर किसी का शुक्रिया। कोई दिक्कत नहीं हुई। आज हम भाई का अस्थि विसर्जन करेंगे। मैं फिर से आप सभी से आग्रह करती हूं कि उनके लिए प्रार्थना करें और उन्हें सारी अच्छी यादों और दिल में अनकंडिशनल प्यार के साथ विदा करें। उनकी जिंदगी को सेलिब्रेट करें और प्यार और खुशीभरी विदाई दें।’

बता दें कि सुशांत ने 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उनके परिवार वाले ने 15 जून को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया था। इसके बाद सुशांत का पूरा परिवार पटना लौट आया। बता दे कि सुशांत का श्राद्धकर्म और बाकी क्रियाएं भी पटना में होंगी। इसमें सुशांत की बहनें, उनके पति और करीबी लोग शामिल होंगे।