मनोरंजन

Published: Aug 01, 2020 03:20 PM IST

सुशांत केस सुशांत मामला: पुलिस कर सकती है निर्देशक रूमी जाफरी से पूछताछ

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सभी को बहुत बड़ा झटका लगा है। सुशांत के फैंस, परिवार वाले, दोस्त और कुछ बॉलीवुड स्टार्स इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं, सुशांत के पिता ने पटना में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। इसके बाद बिहार पुलिस मुंबई आ गई। फ़िलहाल मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

टाइम्स नाउ की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बिहार पुलिस निर्देशक रूमी जाफरी से पूछताछ कर सकती है। खबर के मुताबिक, रूमी जाफरी रिया और सुशांत के साथ एक फिल्म बनाने वाले थे। इससे पहले रूमी ने दावा किया था कि वह सुशांत की स्थिति के बारे में जानते थे। इसके बाद आज बिहार पुलिस रूमी के घर जा सकती है।

इसके अलावा बिहार पुलिस सुशांत से जुड़े हर एक शख्स को नोटिस भेज रही है। बिहार पुलिस सुशांत की पिछली फिल्म के कलाकारों और बाकी सभी लोगों से पूछताछ करेगी। पुलिस कल निर्देशक मुकेश छाबड़ा से पूछताछ कर चुकी है।