मनोरंजन

Published: Aug 25, 2020 12:34 PM IST

सेलिब्रिटीशिबानी दांडेकर ने किया खुलासा, बताया कौन है 'मिस्ट्री गर्ल'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद देश में खलबली मच गई है। हर कोई सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहा है। इसी दौरान सोशल  मीडिया पर एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ काफी सुर्खियों में थी। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में लड़की काले रंग के बैग के साथ सुशांत के फ्लैट की तरफ जाते हुए नज़र आई थी। इस लड़की को लेकर कई लोगों ने अलग-अलग बातें करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों का कहना था कि यह लड़की कोई और नहीं बल्कि रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की फ्रेंड और फरहान अख़्तर (Farhan Akhtar) की गर्लफ़्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandek) है। लेकिन, अब शिबानी  दांडेकर ने खुद इस बात की सच्चाई बताई है।

शिबानी दांडेकर ने ट्वीट करते हुए कहा, “ये मैं नहीं हूं और ये सिमोन भी नहीं है। शक करने से पहले कृपया फैक्ट चैक कर लें। ये सुशांत सिंह राजपूत की पीआर पर्सन और असिसटेंट राधिका निहलानी हैं। फेक न्यूज़ को फैलाना बंद करें। बहुत हो गया। मेरी खामोशी आपको इस बात की इजाज़त नहीं देती है कि आप झूठ और घृणा फैलाएं।”

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत की मौत की खबर मिलते ही राधिका निहलानी उनके फ्लैट पर गई थीं। लेकिन, पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया, उस समय वह कैमरे में कैद हो गईं। बता दें कि राधिका निहलानी सुशांत  की पीआर थीं। वह सुशांत की कंपनी ‘थिंक इन फाउंडेशन’ की को-फाउंडर हैं।