मनोरंजन

Published: Jul 09, 2020 12:11 PM IST

सेलिब्रिटीसुशांत की मौत के बाद नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे करण जौहर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने 8 जुलाई को अपना 62 वां जन्मदिन पुरे परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया था। नीतू कपूर की बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीरों में नीतू कपूर के परिवार वालो के साथ फिल्म मेकर करण जौहर भी नजर आ रहे है। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पहली बार करण जौहर नजर आए हैं।

नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट की थी। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जिसके पास अच्छे रिश्ते होते हैं वो सबसे आमिर होते हैं। हम सभी को प्यार, सपोर्ट और शक्ति की जरुरत होती है। मैं आज खुद को सबसे आमिर महसूस कर रही हूं।’ इन तस्वीरों में नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, रणबीर कपूर, रीमा जैन, अरमान जैन और करण जौहर एक साथ नजर आ रहे हैं।

ऋषि कपूर के निधन के बाद यह पहली बार था जब नीतू ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उनकी बेटी ने नीतू के बर्थडे के सेलिब्रेशन की तैयारी की थी।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इस विवाद के चलते करण जौहर को काफी ट्रोल किया जा रहा हैं। उनके करीबी दोस्तों का कहना था कि वह कही दुखी है। वह किसी से भी बात करने के कंडीशन में नहीं हैं।