मनोरंजन

Published: Jul 27, 2022 10:31 AM IST

Swara Bhaskar On Nude Ranveer Singhन्यूड रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज होने पर भड़कीं स्वरा भास्कर, बोलीं- 'हमारे देश में मूर्खता और बेरोजगारी...'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के खिलाफ न्यूड फोटोशूट कराने के आरोप में FIR दर्ज हुई है। और तो और सोशल मीडिया पर कुछ लोग रणवीर को ट्रोल भी कर रहे हैं। कुछ लोग ऐसे भी है जोकि अभिनेता का समर्थन कर रहे हैं। रणवीर के इस फोटोशूट पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने रणवीर के फोटोशूट और चल रही ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है। अभिनता रणवीर के खिलाफ दर्ज FIR का पोस्ट शेयर करते हुए स्वरा ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- ‘अविश्वसनीय…मूर्खता और बेरोजगारी हमारे देश में व्याप्त है।’

रणवीर के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का मामला दर्ज किया गया है। वेदिका चौबे ने कहा, ”मैंने और मेरे पति अभिषेक चौबे के एनजीओ के माध्यम से सोमवार को चेंबूर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया और एनजीओ की याचिका पर प्राथमिकी दर्ज की है।’ रणवीर पर अपने फोटोशूट से महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। 

 

रणवीर सिंह के खिलाफ चेंबूर थाने में न्यूड फोटोशूट के मामले में केस दर्ज किया गया है. मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन में न्यूड फोटो सेशन करने वाले अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। IPC की धारा 292, 293, 509 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67A के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें, पेपर मैगजीन वेबसाइट के मैगजीन कवर के लिए रणवीर ने न्यूड फोटोशूट कराया।