मनोरंजन

Published: Apr 10, 2020 11:29 AM IST

मनोरंजनइस गंभीर बीमारी से जूझ रही है तापसी पन्नू , कहा- डर लगता है कि....

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
मुंबई. देश में लॉकडाउन लागू हो गया है। ऐसे में सभी स्टार्स अपने घर पर बंद हो गए है। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी इस वक्त घर पर बंद हो गयी है। बता दे, तापसी मुंबई में अकेली रहती है। उसकी पूरी फॅमिली दिल्ली में रहती है। इसी बीच तापसी ने अपनी गंभीर बीमारी के बारे बताया।
 
यह भी पढ़े : क्वारंटाइन में तारक मेहता के अय्यर कर रहे है यह काम, देखें वीडियो
 
एक इंटरव्यू में तापसी से पूछा गया कि, वह फॅमिली से दूर आइसोलेशन का समय कैसे बिता रही हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए तापसी ने कहा, वह खाना बनाने और घर के काम करने में खुद को व्यस्त रखती है। उन्होंने आगे कहा, मुझे खाना बनाने में बिल्कुल मजा नहीं आता , लेकिन खुद को व्यस्त रखने के लिए वह यह काम करती है।
 
आगे तापसी कहती है कि, उन्हें ओसीडी है। ओसीडी मतलब ऑबसेसिव कंपलसिव डिसॉर्डर। यह एक मानसिक बीमारी है। इस बीमारी के दौरान लोग एक ही काम बार बार करते है। जब तक वह काम पूरी तरह न हो जाए।
 
यह भी पढ़े : बॉलीवुड सेलेब्स ने मुंबई पुलिस को कहा थैंक्यू, फिर मिला यह जवाब
 
तापसी आगे कहती है, वह रोज घर को साफ़ करती है, इसलिए मुझे डर है की इस लॉकडाउन में मुझे घर पर कुछ साफ़ करने को नहीं मिलेगा। इसलिए वह खुद को कामों में व्यस्त रखती है। तापसी ने आगे बताया, लॉकडाउन के दौरान वह अपने घर के पौधों का भी खास ख्याल रखती हैं।