मनोरंजन

Published: Aug 06, 2020 10:21 AM IST

टेलीविजन'तारक मेहता' में होगी 'गरबा क्वीन' दयाबेन की वापसी, इस दिन आएंगी नजर!

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. सब टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की शूटिंग शुरू हो गई है।ऐसे में एक खबर सामने आई है। दरअसल, लॉकडाउन के पहले इस शो में ‘गरबा क्वीन’ दयाबेन यानि दिशा वकानी की वापसी के कयास लगाए जा रहे थे। हालाँकि अब खबरों की माने तो दर्शकों की भारी डिमांड के चलते दयाबेन की शो में वापसी हो सकती हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दयाबेन की रक्षाबंधन के विशेष एपिसोड में एंट्री हो सकती है। राखी के विशेष एपिसोड में फैंस अपनी फेवरेट दयाबेन को देख सकते हैं। हालाँकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। तारक मेहता के मेकर्स ने इस बारे में कोई जानकारी नही दी है। अगर यह खबर सच होती है तो दर्शक एक बार फिर दयाबेन को गरबा करते हुए देख सकते है। दर्शकों को दयाबेन का गरबा बेहद पसंद आता है। 

दयाबेन यानि दिशा वकानी ने 3 साल पहले इस शो को छोड़ दिया। तब से उनके फैंस उन्हें एक बार फिर दयाबेन के किरदार में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।