टेलीविजन

Published: Jul 13, 2022 06:37 PM IST

Mika Di Vohti'स्वयंवर - मीका दी वोटी' में आकांक्षा पुरी की हुई एंट्री, मीका सिंह की दुल्हनिया बनने के लिए हैं तैयार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर (Famous) सिंगर (Singer) मीका सिंह (Mika Singh) इस वक्त अपने शो ‘स्वयंवर – मीका दी वोटी’ को लेकर काफी चर्चा में है। इस शो के जरिए मीका सिंह अपनी दुल्हनिया ढूंढ रहे है। इस शो में देश के कोने-कोने से लड़कियां मीका सिंह की जीवनसाथी बनने के लिए आई है। इस शो में कंटेस्टेंट्स की एंट्री लगातार बरकरार है। वहीं अब इस शो में मीका सिंह की करीबी दोस्त एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी की भी एंट्री हो चुकी है।

अभिनेत्री बिग बॉस फेम पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड है। वैसे मीका सिंह और आकांक्षा पुरी के बीच भी काफी पुराना रिश्ता है। पारस छाबड़ा से ब्रेकअप के बाद आकांक्षा पुरी और मीका सिंह के अफेयर की खूब चर्चाएं चली थी। इतना ही नहीं मीका सिंह और आकांक्षा पुरी की एक साथ में ली गई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। उन दिनों यह भी कहा गया था कि ये एक-दूसरे के साथ छिपकर शादी भी कर लिए है, लेकिन अब एक बार फिर आकांक्षा पुरी इस शो के जरिए मीका सिंह के पास आ गई है। वो इस स्वयंवर में मीका की दुल्हनिया बनने के लिए अपनी वाइल्ड कार्ड एंट्री ले ली है।

आकांक्षा पुरी फिल्मों के साथ-साथ सोनी टीवी पर प्रसारित शो ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में देवी पार्वती के किरदार में अपनी भूमिका निभाई थी। ‘स्वयंवर – मीका दी वोटी’ पॉपुलर टेलीविजन चैनल स्टार भारत पर ऑनएयर होता है। इस शो का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे केवल स्टार भारत पर होता है।