टेलीविजन

Published: Sep 08, 2020 01:04 PM IST

Bigg Boss 14बिग बॉस के घर पधारेंगे ये सेलेब्रिटीज़

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. कलर्स टीवी का पॉपुअर शो बिग बॉस सीज़न 14 (Bigg Boss 14)  जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो के प्रोमो भी सामने आ गए है। तब से हर कोई इस शो का बड़ी बेसर्बी से इंतज़ार कर रहा है। यह शो पहले सितंबर के आखिरी सप्ताह में शुरू होने वाला था। लेकिन, अब यह शो अक्टूबर में प्रसारित किया जाएगा। 

जब से शो की अनाउंसमेंट हुई तब से बिग बॉस 14  (Bigg Boss 14) के घर में कौन-कौन सेलेब्रिटीज़ शामिल होंगे इसकी चर्चा हो रही है। हालाँकि, अभी तक शो की कंटेस्टेंट लिस्ट सामने नहीं  आई है। लेकिन, कई सेलेब्रटीज़ का नाम बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14)के लिए सामने आ रहा है।

सोशल मीडिया पर कई सेलेब्रिटीज़ के नाम की चर्चा हो रही है। जिनमें जैस्मिन भसीन,निशांत मल्कानी,निया शर्मा,पवित्रा पूनिया,नैना सिंह जैसी सेलेब्रिटीज़ का नाम सामने आ रहा है।वहीं, एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन ने बिग बॉस 14 के लिए हां भी कर दी है। हालाँकि, बाकि सेलेब्रिटीज़ की और से यह कंफर्म होना बाकि है।