टेलीविजन

Published: Mar 12, 2021 01:16 PM IST

टेलीविजन शिवरात्रि पर एकता कपूर ने बेटे का कराया मुंडन, व्हाइट सूट में मुक्तेश्वर मंदिर के बाहर हुईं स्पॉट

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

Ekta Kapoor shaves son at midnight on Shivaratri: टीवी क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। इस वीडियो में एकता अपने बेटे के साथ मुंबई के जुहू स्थित मुक्तेश्वर मंदिर (Mukteshwar Temple) में स्पॉट की गईं। दरअसल, देर रात एकता कपूर अपने बेटे का मुंडन करने मंदिर पहुंचीं थी। शिवरात्रि (Shivratri) के खास मौके पर एकता ने अपने बेटे का मुंडन करवाया। इस दौरान एकता व्हाइट सूट में बेहद खूबसूरत दिखाई दी। उन्होंने ने मीडिया को हाथ जोड़कर शिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी। 

शिवरात्रि पर मुक्तेश्वर मंदिर में एकता कपूर के अलावा कई सेलेब्स भी दिखाई दिए। इन सभी सेलेब्स ने भगवान शिव का दर्शन कर एकता कपूर के बेटे के मुंडन में भी शामिल हुए। इस दौरान ‘अनुपमा’ स्टार रूपाली गांगुली, बॉलीवुड एक्टर रॉनित रॉय अपनी पत्नी संग नजर आए।

देखें वीडियो-  

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एकता कपूर ने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है। साथ ही उनके माथे पर टीका भी दिखाई दिया। बता दें, कुछ सालों पहले ही एकता कपूर सरोगेसी से बेटे की मां बनी थी। इसके बाद एकता ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी फैंस को दी। मालूम हो कि एकता ने अपने बेटे का जन्म रवि रखा है।